गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में ओझा का आरोप लगाकर पीट–पीटकर की गई हत्या,हाथ काटकर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव,2 हुआ गिरफ्तार
गया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बंधुआ गांव के शांति नगर टोला में अंधविश्वास की खौफनाक घटना सामने आई है। ओझा और जादू-टोना करने का आरोप लगाकर 62 वर्षीय राजेंद्र मांझी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि रात में नशे में धुत लोगों ने उन्हें घर से घसीटकर बाहर निकाला और बेरहमी से हमला किया। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया ।