अंतू थाना क्षेत्र के अदमापुर निवासी अजीत सिंह का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। उक्त मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने अजीत के खिलाफ वारंट जारी किया है। शनिवार रात अंतू पुलिस अजीत को पकड़ कर थाने ले आई। यहां इसे बैठाया गया । इस बीच रात करीब 10 बजे वह थाने से चकमा देकर फरार हो गया। वारंटी के थाने से गायब होने की जानकारी पर पुलिस के होश उड़ गए।