नवाबगंज: बाराबंकी शहर सहित जिले भर में मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्यौहार, डीएम व एसपी ने क्षेत्र में भ्रमण कर लिया जायजा
बाराबंकी शहर सहित जहांगीराबाद जैदपुर मसौली कस्बे में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए हजारों नमाजी उमड़े। शहर सहित जहांगीराबाद जैदपुर व अन्य मस्जिद तथा ईदगाहों में सुबह 7:30 बजे हजारों लोगों ने नमाज अदा की।