ग्वालियर गिर्द: क्राइम ब्रांच ने वन्य जीवों से संबंधित तस्कर गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार, हांथी के दांत किए गए बरामद
ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने वन्यजीवों से संबंधित एक तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों ही इलाहाबाद और आगरा के रहने वाले बताए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से दो वेश कीमती हाथी के दांत बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत लाखों में बताई गई है।