कायमगंज: कायमगंज कोतवाली पुलिस ने फर्जी और कूटरचित विक्रय पत्र तैयार करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कायमगंज कोतवाली पुलिस ने गांव बल्लू बेहटा निवासी रामवीर पुत्र सुक्सी, गांव मलू नगला निवासी अरविंद पुत्र विश्वनाथ, गांव खान आलमपुर निवासी अन्नू उर्फ राजवीर पुत्र रामसिंह को फर्जी व कूटरचित विक्रय पत्र तैयार करने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी फतेहगढ़ पुलिस मीडिया ग्रुप के माध्यम से बुधवार शाम 7:38 पर प्रेस नोट डाल कर दी गई है।