मंडी: स्यांज के नए पुल से बुलेट समेत खड्ड में गिरे युवक की हुई मौत, डीएसपी मंडी देवराज ने की पुष्टि
Mandi, Mandi | Feb 10, 2024 स्यांज में देर शाम बाइक पुल से नीचे गिर जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। बाइक सवार देविंद्र कुमार इंदु पुत्र हरि सिंह निवासी घरटाही स्यांज जिला मण्डी का रहने वाला था। स्यांज के नए पुल के साथ लगते डंगे से गिरकर बाइक सवार की मौत हो गई। DSP मण्डी देवराज ने बताया कि सूचना मिलते ही गोहर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी व हादसे की जांच जारी है।