शिवपुरी नगर: शिवपुरी में पेयजल संकट से राहत के लिए नगर पालिका को मिले 5 पानी के टैंकर
शिवपुरी में भीषण गर्मी के चलते शहर में गहराते पेयजल संकट को देखते हुए जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने राहत पहुंचाने की पहल की है। आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव के नेतृत्व में समाजसेवी पवन जैन द्वारा नगर पालिका को 5 पानी के टैंकर सौंपे गए। यह पहल केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए