सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से चालक घायल
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सवारियों को छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे एक ई रिक्शा चालक का ई रिक्शा अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हुए हादसे में ई रिक्शा चालक गिरकर घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।