कतरीसराय: कतरीसराय थाना गेट के आगे सड़क पर बह रहा नाली का पानी, पुलिसकर्मी व आम लोग परेशान
कतरीसराय थाना गेट के आगे मुख्य सड़क पर नालियों का गंदा पानी बहने से पुलिसकर्मियों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थाना आने-जाने वाले लोगों को जलजमाव और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस संबंध में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़क पर फैल रहा है जिससे बदबू और संक्रमण का खतरा भी