फिरोज़ाबाद: सीएम ने ₹773.22 लाख की लागत से पुलिस लाइन में 150 नवनिर्मित बैरक एवं थाना साइबर क्राइम का किया वर्चुअली लोकार्पण
मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में विभिन्न पुलिस थानों, साइबर क्राइम थानों एवं अन्य पुलिस भवनों का वर्चुअली शिलान्यास, लोकार्पण किया गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद फिरोजाबाद में 773.22 लाख रुपये की लागत से बने 150 पुरुष कर्मियों हेतु नवनिर्मित बैरक, हॉस्टल (जी़08) एवं थाना साइबर क्राइम का वर्चुअली लोकार्पण किया गया।