लातेहार: कांग्रेस प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम अंसारी ने लातेहार उपायुक्त से मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की
लातेहार: जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव सह 15 सूत्री सदस्य अब्दुल सलाम अंसारी ने मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।