मंझनपुर: मंझनपुर कोतवाली में आगामी त्योहार गंगा दशहरा व ईद उल जुहा बकरीद को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए बैठक संपन्न
मंझनपुर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीएम व सीओ के साथ आगामी त्योहार गंगा दशहरा व ईद-उल-जुहा बकरीद को सौहार्दपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।