मंझनपुर: मलाक पिंजरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड समेत दो घायल जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
मंझनपुर थाना क्षेत्र के हिसामबाद के रहने वाले होमगार्ड गिरवर प्रसाद कलेक्ट्रेट में तैनात हैं। वह लालता प्रसाद के साथ एक बाइक पर सवार होकर निमंत्रण में शामिल होने ओसा गए हुए थे। जहां से वापस लौट रहे थे। लौटते समय मलाक पिंजरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।