मंझनपुर: तन्नापर मजरा पाता के पीड़ित की जमीन से दबंगों ने रात के अंधेरे में खुदवा लिया 3 ट्रैक्टर मिट्टी, नहीं हो रही सुनवाई
तन्नापर मजरा पाता के रहने वाले पीड़ित शीतल प्रसाद ने आरोप लगाया कि मौजा पाता स्थित आराजी संख्या 532 रकबा 171 हेक्टेयर भूमि का काश्तकार है। जिसमें मौके पर रकबा कम होने के कारण पीड़ित ने हदबन्दी का वाद भी दायर किया था। जिसमें भूमि की नाप होकर पत्थर गढ़ी हो चुकी है। आरोप है कि विपक्षी ने अराजकतत्वों के साथ मिलकर 3 ट्रैक्टर मिट्टी खुदवा लिया है।