मंझनपुर: कौशाम्बी के कथित एनकाउंटर मामले में आया नया मोड़, आरोपी की पत्रकार माँ ने अल्पसंख्यक आयोग से की है सीबीआई जांच की मांग
10 जून को कौशाम्बी में एक लूट हुई थी,12 जून को एसओजी पुलिस से आरोपी की मुठभेड़ बताते हुए पुलिस ने खुलासा कर दिया।आरोपी समीर की माँ जिले की मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं।अल्पसंख्यक आयोग को पत्र भेजकर बताया कि एसओजी इंचार्ज एक दिन पहले उनके बेटे को घर से लाया था।घर में महिलाओं से बदसुलूकी करते हुए घर में लूट किया है।पत्रकार ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।