फेनहारा: फेनहारा प्रखंड के 4 पैक्स गोदामों की एसडीओ मंगला कुमारी ने की जांच, दो गोदाम बंद होने पर बीसीओ से मांगा स्पष्टीकरण
पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी ने फेनहारा प्रखंड के मनकरवा पैक्स, मधुबनी पैक्स, फेनहारा पैक्स एवं बारा परसौनी फैक्स गोदामों की जांच किया। जांच के दौरान फेनहारा पैक्स एवं बारा परसौनी फैक्स बंद पाया गया। जबकि मधुबनी पैक्स गोदाम में क्रय किए गए धान की मात्रा कम पाई गई। वहीं मनकरवा पैक्स की स्थिति संतोष जनक प्राप्त हुई।