नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस पेपर में अभ्यर्थियों ने कहा, 'पेपर आसान था, बस 10 मिनट और मिल जाते तो पुलिस वाले बन जाते!'
पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन बाराबंकी में पहली पारी की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर काफी आसान था। कई अभ्यर्थियों ने हंसते हुए कहा, "बस 10 मिनट और मिल जाते तो पुलिस वाले बन जाते!"कुल मिलाकर परीक्षा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।