गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को राजेंद्र नगर से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन इलाके में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ सामने आई है। पुलिस ने दर्जनों मुकदमों में वांछित चल रहे अपराधी फैसल उर्फ मेंटल को गिरफ्तार किया है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बाइक पर दो संदिग्ध आ रहे थे और पुलिस का इशारा करने पर भागने लगे, जिसके बाद मुठभेड़ में फैजल को गिरफ्तार कर लिया गया है।