गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर सरकारी गाड़ी के साथ रील डालने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को थाना नंदग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया पर सरकारी गाड़ी के साथ रील डालने वाले अंशु चौधरी और निशांत नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल को आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई, जिसमें एक युवक द्वारा थाना नंदग्राम की सरकारी गाड़ी के साथ रील बनाकर अपलोड किया गया।