गाज़ियाबाद: थाना इंदिरापुरम पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 45 वर्षीय ब्रजेश कुमार नाम के शातिर अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ब्रजेश उर्फ काले व उनके अन्य साथियों का संगठित गिरोह है। जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करने हेतु चोरी किया करते हैं।