गाज़ियाबाद: ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त फिरोज को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि फिरोज अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करता है और उसके पास से हरियाणा मार्क की 12 बोतल रॉयल स्टैग बरामद हुई है। फिरोज पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।