गाज़ियाबाद: कवि नगर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को मधुबन बापूधाम से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना कवि नगर पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में वांछित एक अभियुक्त रूपेश तोमर को मधुबन बापूधाम से गिरफ्तार किया है। एसीपी कवि नगर अभिषेक ने बताया कि बीती 18 जनवरी 2024 को मेराजुद्दीन के ऊपर चाकू से हमला करने का मुकदमा थाना कविनगर पर पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद रूपेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।