पटेढ़ी बेलसर: विधायक ने नगवा बिजली सब स्टेशन का किया उदघाटन।
नगवा में बने पावर सब स्टेशन का सोमवार को उदघाटन किया गया। इस सब स्टेशन का वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने नारियल फोड़ कर उदघाटन किया। इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि इस सब स्टेशन से जहां लोगों को बिजली की अच्छी सेवा मिलेगी वहीं किसानों को सिंचाई में भी सहूलियत होगी। इस पावर सब स्टेशन से बेलसर वं गोरौल प्रखंड के सभी गांव को बिजली मिलेगी।