पटेढ़ी बेलसर: बाबा धनराज शिव मंदिर अफजलपुर में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी को लेकर हुई बैठक
अफजलपुर स्थित नवनिर्मित बाबा धनराज शिव मंदिर के उद्घाटन एवं प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी को लेकर मंदिर पूजा समिति के सदस्यों सहित स्थानीय ग्रामीणों की एक बैठक की गई। बैठक में आपसी विचार विमर्श के बाद यह तय किया गया कि आगामी 19 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठान यज्ञ अनुष्ठान की शुरूआत की जाएगी।