शनिवार को जारंग रामपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाया गया। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सिद्धार्थ पटेल ने संत रविदास जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी उन महान संतों में अग्रणी थे।