इन दिनों बेलसर ओ पी क्षेत्र में मोबाइल झपट्टा गिरोह के सदस्यों का आतंक बढ़ गया है। पिछले एक महीने में झपट्टामार मोबाइल छीनने की दर्जन भर से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इस गिरोह के सदस्य बाइक व साइकिल सवार को अधिक निशाना बना रहे हैं। पैदल चलने के दौरान बच्चों एवं बुजुर्गों से मोबाइल छीनने की भी घटनाएं हो चुकी है।