बीरपुर: बीरपुर पीएचसी में परिवार नियोजन कैंप 11 जुलाई से
मिशन परिवार विकास के तहत परिवार कल्याण पखवाड़ा को लेकर बीरपुर पीएचसी में 11 जुलाई से परिवार नियोजन कैंप आयोजित होगी। यह कैम्प 31 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीरपुर पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश कुमार वर्मा ने बताया कि इसमें महिला बंध्याकरण के अलावे पुरुष नसबंदी कैम्प में चिकित्सकों की टीम के द्वारा आपरेशन किया जाएगा।