बीरपुर: बीरपुर पुलिस ने शिवनगर से
एक नशेड़ी को किया गिरफ्तार
बीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 शिवनगर से एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नशेड़ी भवानंदपुर पंचायत के शिवनगर निवासी स्वर्गीय गौरी शंकर महतो के पुत्र संजय कुमार बताया जा रहा है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। साथ ही स्थानीय लोगों को गाली गलौज भी कर रहा था।