इंदौर: ज़िले के 3 थाना क्षेत्रों में मारपीट के वायरल वीडियो का मामला, पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने शुरू की जांच
Indore, Indore | Mar 31, 2025 इंदौर में तीन थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल इन वीडियो के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जिसमें पहला मामला जूनी इंदौर में एक महिला के साथ मारपीट करने का है, दूसरा मामला रावजी बाजार में चेटीचंड समारोह का है, और तीसरा वीडियो सराफा चौपाटी का है।