इंदौर: हाई कोर्ट चौराहे पर वकीलों ने थाना प्रभारी और आमजन से की मारपीट, पुलिस वीडियो फुटेज से कर रही पहचान
Indore, Indore | Mar 31, 2025 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित हाई कोर्ट चौराहे पर वकीलों द्वारा थाना प्रभारी और आमजन से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने वीडियो फुटेज के माध्यम से मारपीट करने वाले वकीलों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस को अब तक कुछ वकीलों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य वकीलों की पहचान करने में भी पुलिस जुटी हुई है। इस मामले में जल्द ही नामजद आरोपियों पर कार्रवाई होगी।