इंदौर: महालक्ष्मी नगर में हुई युवती की हत्या का मामला, गिरफ़्तार 3 आरोपियों से पूछताछ जारी; क्रिकेट गैंबलिंग और IPL से जुड़े तार
Indore, Indore | Mar 31, 2025 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में ग्वालियर निवासी भावना सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशू यादव, मुकुल यादव और स्वास्ति राय से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से कई पासबुक, चेक बुक और दस्तावेज जप्त किए थे।