सांगोद: बृजलिया गांव में महादेव मंदिर के पुजारी को हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, लगाए गंभीर आरोप
Sangod, Kota | May 12, 2026 सांगोद में कनवास तहसील के ग्राम वृजलिया में स्थित श्री महादेव मंदिर के पुजारी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गांव के लोगों ने मंगलवार को दोपहर 2बजे मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मंदिर के पुजारी को सेवा पूजा से निष्कासित करने की मांग की है।