राघोगढ़: रुठियाई में अवैध उत्खनन परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त
Raghogarh, Guna | Apr 19, 2026 गुना कलेक्टर के निर्देशन में राघोगढ़ तहसील के रुठियाई में 19 अप्रैल को खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही की। जिला खनिज अधिकारी ने बताया, निरीक्षण के दौरान रुठियाई में अवैध रूप से एमसेंड और गिट्टी भरते हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त की गई। धरनावदा थाने की पुलिस चौकी रूठियाई के सुपुर्द किया। चालानी कार्रवाई के लिए प्रकरण तैयार किए गए हैं।