कटिहार: कटिहार साइबर थाने में डीएसपी ने की प्रेस वार्ता, साइबर फ्रॉड के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार
विभिन्न राज्यों में करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर ठग को कटिहार साइबर पुलिस ने पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। उक्त बातों की जानकारी साइबर डीएसपी वसीम फिरोज ने रविवार की दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता कर दी है। डीएसपी ने बताया कि उक्त आरोपी ऑनलाइन गेम और फर्जी लिंक भेज कर लोगों के खातों से पैसे उड़ा रहे थे। आरोपी की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है।