कटिहार: उदामारखा में चोरों ने चार घरों में की चोरी, लाखों के सामान, गहने और नगदी उड़ाए, पुलिस जाँच जारी
उदामारखा में चोरों ने एक के बाद एक कर चार घरों में चोरी कर लाखों के सामान, गहने और नगदी की चोरी कर ली। यह मामला शनिवार रविवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे का है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच शुरू कर दी हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ जेल भेजने की माँग की है ।