कटिहार: दुर्गापुर के शिक्षण संस्थान में सम्मान समारोह, 10वीं और 12वीं पास छात्र हुए सम्मानित
रविवार की शाम 5 बजे शिक्षण संस्थान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें 12वीं और 10वीं में पास होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। परीक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान डालने वाले सभी छात्रों को स्कूल बैग, मेडल और शील्ड देकर शिक्षक के द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं जिला टॉपर बने दो छात्रा को साइकिल पुरस्कार में दिया गया।