कटिहार: फुलवरिया चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
रविवार की दोपहर 3 बजे एक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल परिजन पहुंचे हुए थे। जिसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी। मृतक खलीउल रहमान के परिजन ने बताया कि मृतक अपने भतीजे मो डब्लू के साथ अपना इलाज कराने बाइक से कटिहार आ रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।