बांका: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
Banka, Banka | Apr 14, 2026 मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह करीब 9:00 बजे विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंहा, कृष्णानंद रजक, सभापति प्रतिनिधि अज्जू यादव सहित भाजपा के कई नेता उपस्थित रहे।