राजपुर: राजपुर के आसमान में रहस्यमयी मिनी प्लेन, एक हफ्ते से कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहा है, लोग हैरान
बलरामपुर जिले के राजपुर में पिछले एक सप्ताह से आसमान में बेहद कम ऊंचाई पर उड़ता एक मिनी प्लेन लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर पंचायत क्षेत्र के ऊपर कई बार चक्कर लगाते इस विमान को देखकर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और इसकी तस्वीरें व वीडियो भी बना रहे हैं। हालांकि विमान में कौन है और इसका उद्देश्य क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी स्थानीय ल