सुल्तानपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को नंदीधाम के पास मारी टक्कर, राजकीय मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर
जयसिंहपुर क्षेत्र के महमूदपुर निवासी अखिलेश वर्मा पुत्र श्रीराम वर्मा बाइक से घर जा रहे थे तभी पीढ़ी रोड पर स्थित नंदीधाम के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनको गंभीर चोटें आई है। लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज भेज परिजनों को सूचित किया। मेडिकल कालेज में डाक्टर ने उनकी गंभीर हालत देख उन्हें लखनऊ रेफर किया है।