परिहार: सिंहवाहिनी में मतदाता सूची से जीवित महिला का नाम गायब
सिंहवाहिनी में जिंदा महिला का नाम मतदाता सूची से गायब सोनबरसा प्रखंड के सिंहवाहिनी निवासी इंदु देवी, पति चन्देश्वर राज (EPIC नंबर: KVH1077254) का नाम हाल ही में जारी SIR मतदाता सूची से गायब पाया गया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें मृत घोषित नहीं किया गया है, लेकिन सूची से नाम हटने से वे आगामी चुनाव में मतदान अधिकार से वंचित हो सकती हैं।