इटावा: सिविल लाइन के इटावा क्लब के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने किया पकड़
Etawah, Etawah | May 23, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रबार दोपहर 2 बजे इटावा क्लब के पास तेज रफ्तार पिकअप ने कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार और पिकअप क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन उनमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थान सिविल लाइन में खड़ा करा लिया।