हैदरनगर: बनाही गांव निवासी पूर्व नक्सली रविंद्र राम उर्फ डीजीएम का दुखद अंत, भरुच रेलवे स्टेशन पर मिला शव
हैदरनगर थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी और कभी जेजेएमपी नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य रहे रविंद्र राम उर्फ डीजीएम का दुखद निधन हो गया। एक समय हैदरनगर इलाके में आतंक का पर्याय बन चुके रविंद्र ने बाद में हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापसी की थी और मेहनत-मजदूरी के लिए गुजरात के भरुच चले गए थे।