सिकंदराराऊ: बाजिदपुर में घर में सोती महिला के पैरों से आरोपी ने उतारी तोड़ियां, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध आरोपी
बाजिदपुर निवासी महिला पुष्पलता देवी अपने घर के आंगन में सो रही थी तभी एक आरोपी आया और उनके पैरों से तोड़ियां उतार ली, जब उनके कान के कुंडल खींचने का प्रयास करने लगा तो उनकी आंख खुल गई और शोर मचा दिया जिससे आरोपी मौके से भाग गया पर पास के सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।