गोवर्धन: गोवर्धन क्षेत्र में भीषण आग का कहर, 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, दमकल समय पर नहीं पहुंची
गोवर्धन क्षेत्र के कस्बा सौख के अंतर्गत बछगांव और राजस्थान सीमा से सटे नगला आशा के खेतों में बीती देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया और लोग अपने-अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े