कोरबा में ठगों ने पुलिस का रौब दिखाकर एक रिटायर्ड कर्मचारी से गहने ठग लिए। खरमोरा निवासी बालको के रिटायर्ड कर्मचारी समीर चट्टोपाध्याय को निहारिका के पास बाइक सवार दो युवकों ने रोका और खुद को पुलिसकर्मी बताया। गांजा रखने की बात कहकर डराया और कागज पर हस्ताक्षर करवाने के बहाने सोने की चेन व अंगूठी निकाल ली। बाद में असली गहनों की जगह नकली गहने थमाकर दोनों फरार हो गए। शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Korba, Korba | Aug 11, 2026