चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में अब मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के तहत टोकन व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद ओपीडी में आने वाले मरीजों को पंजीयन काउंटर पर पर्ची कटवाने के बाद उनकी पर्ची के आधार पर टोकन नंबर जारी किया जाएगा