टीकमगढ़: नगर पालिका:कचरा मुक्त टीकमगढ़ की दिशा में बड़ा कदम: कलेक्टर विवेक श्रोती ने बनाई स्वच्छ शहर की कार्ययोजना
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) विषय पर बैठक का आयोजन नगर पालिका कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर विवेक श्रोती ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना रहा। इस दौरान नगर पालिका प्रशासक अंजली शर्मा,