सांगानेर: अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या और पैरामेडिकल पेपर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर जेल में बंद डकैत जगन गुर्जर की हत्या के मामले और पैरामेडिकल पेपर लीक को लेकर राजस्थान की भजनलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा कि कानून को तोड़कर कोई हत्या करता है तो वह हत्यारा होता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बीकानेर जेल की ऐसी घटना सामने आई थी। किसके लिए सरकार और जेल अधिकारी जिम्मेदार है।