झांसी: 69 जिलों में बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बनाए 7 सेंटर, दो शिफ्ट में 3387 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड
Jhansi, Jhansi | Jun 1, 2025 झांसी के 7 सेंटर समेत उत्तर प्रदेश के 751 सेंटर पर रविवार को बीएड में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। आज सुबह 9 बजे से सभी 69 जिलों में परीक्षा शुरू हुई। झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में लाखों परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम तैयार है। जहां से पूरे प्रदेश में एकसाथ निगरानी की जा रही है।